{"_id":"e7b35b1c6ca109f45ebf9c943bc3af92","slug":"dumper-thrashed-the-animals-the-death-of-a-cow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से जानवरों को रौंदा, एक गाय की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर से जानवरों को रौंदा, एक गाय की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जोगीपुरा रोड पर बेकाबू डंपर ने जंगल में लौट रहे जानवरों को रौंद दिया। जिसमें एक गाय की मौत और पांच भैंसें घायल हो गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के तेवर देख चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर डंपर के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शाम जोगीपुरा रोड गुरुद्वारे के पास खनन से भरे डंपर ने जंगल से चर कर लौट रहे जानवरों को रौंद दिया। जिसमें गांव जोगीपुरा निवासी राजेंद्र कांबोज की एक गाय की मौत हो गई। देशराज कांबोज की एक भैंस, अशोक कांबोज की एक गाय, सुखविंदर कांबोज तीन भैंसें घायल हो गईं। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने डंपर से नीचे फंसी गाय और भैंसों को बमुश्किल बाहर निकाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घायल जानवरों को उपचार कराया जा रहा है। मौके पर ग्राम प्रधान कांता रानी, गुरजंट लाल, अमोचंद कांबोज, इंदर राम, महेंद्र कंाबोज, हरबंश लाल, मुख्तयार चंद आदि थे।
विज्ञापन