फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drugs in search of the accused for handicapping from Daroga

दरोगा से हाथापाई करने के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें

Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 28 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Drugs in search of the accused for handicapping from Daroga
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

खनन लदे डंपर सीज करने के मामले में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी से हाथापाई करने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और चुनाव आचार संहिता की अवहेलना करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें लगातार दबिशें दे रही है। पुलिस टीमों की कार्रवाई की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और कोतवाल दिनभर कुंडेश्वरी चौकी में डेरा डाले रहे। इस मामले में नामजद आरोपी घरों से फरार बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


26 मार्च सुबह कुंडेश्वरी पुलिस ने ग्राम जुड़का में अवैध खनन करने के आरोप में चार डंपरों को सीज किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों की संख्या में खनन कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों ने प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविंद पांडे के नेतृत्व में कुंडेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव किया था। खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी पर गंभीर आरोप भी लगाए। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता, धक्का मुक्की और हाथापाई भी की। 
विज्ञापन


इस मामले में चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी की तहरीर पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके अलावा 100-125 अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई है। इन टीमों ने टांडा उज्जैन निवासी एक नामजद उद्यमी समेत ग्राम गुलाजरपुर, जुड़का, पच्चावाला, गढ़ीनेगी, कुंडेश्वरी, मानकी फार्म स्थित आरोपियों के घरों पर दबिशें दीं। इनके अलावा आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें उनके संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं। 

मामले में शिक्षा मंत्री की भूमिका मिली तो होगी कार्रवाई : एएसपी 
काशीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि चुनाव आचार संहिता की अवहेलना कर कुंडेश्वरी चौकी का घेराव करने और दरोगा के साथ अभद्रता करने के मामले में आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है। पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

एएसपी ने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री की भूमिका चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन तक ही सीमित है या चौकी प्रभारी पर हुए हमले के मामले में भी उनका कोई रोल है। यदि चौकी प्रभारी पर हमले में शिक्षा मंत्री की भूमिका पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनन के सीज डंपर को छुड़ाने के लिए कुंडेश्वरी चौकी पर हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

पुलिस की जैकेट पहने युवक का वायरल वीडियो चर्चा में 
काशीपुर। पुलिस की जैकेट पहने एक युवक के साथ कुछ लोगों के द्वारा हाथापाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस युवक के साथ गाड़ी में कुंडेश्वरी चौकी का एक दरोगा भी उसे बचाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है। खनन करने वालों ने मंगलवार को चौकी के घेराव के दौरान आरोप लगाया था कि भीम नगर निवासी युवक पुलिस की वर्दी पहनकर खनन लदे वाहनों से वसूली करता है।

यह युवक अक्सर बोलेरो गाड़ी में पुलिस कर्मियों के साथ देखा जाता है। अपने दावे के समर्थन में उन्होंने शिक्षा मंत्री को सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें पुलिस की जैकेट पहने एक युवक चौकी के एक दरोगा के साथ बोलेरो कार में है। कुछ लोग इसे को दलाल बताते हुए उसके साथ धक्का मुक्की और अभद्रता कर रहे हैं। साथ में मौजूद कुंडेश्वरी चौकी के दरोगा हमलावरों के चंगुल से उक्त युवक को बचाने का प्रयास कर रहा है। 

सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक पुराना चौकीदार है। वह वर्दी में नहीं, अपितु पुलिस की जैकेट पहने हुए था। यह वीडियो भी पुराना है। उसे खनन लदे वाहनों की निकासी के रास्तों के बारे में पूरी जानकारी है। उस पर वाहनों से वसूली के आरोप जांच में निराधार पाए गए। 


चुनाव बहिष्कार के लिए बैठक पर ठिठके खनन कारोबारियों के कदम 
काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के भय से खनन कारोबारी और ट्रांसपोर्टर भूमिगत हो गए हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लोस चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी देने वाले प्रधानों और खनन कारोबारियों ने बुधवार को बैठक का आयोजन नहीं किया। इस बैठक के आयोजन को लेकर पुलिस और एलआईयू की टीमें सतर्क थीं। पुलिस की सख्ती को देखते हुए खनन कारोबारी बैठक करने का साहस नहीं जुटा सके। इस दौरान पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें देती रहीं। 


बुधवार दोपहर प्रधान संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह, ग्राम प्रधान संजय चौधरी, राजेश कुमार कुंडेश्वरी चौकी पहुंचकर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र से मिले। उन्होंने एएसपी से पुलिस पर लगे आरोपों की जांच कराने की मांग रखी। एएसपी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। प्रधान संजय चौधरी ने बताया कि इस प्रकरण पर ग्राम प्रधानों और खनन कारोबारियों की बैठक कर बृहस्पतिवार तक लोस चुनाव के बहिष्कार को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed