फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DIG has offered mountain personnel to police personnel involved in illegal recovery

अवैध वसूली में लिप्त पुलिस कर्मियों को डीआईजी ने चढ़ाया पहाड़ 

Fri, 08 Mar 2019 12:49 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 08 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
DIG has offered mountain personnel to police personnel involved in illegal recovery
police

वाहनों से अवैध वसूली कर पुलिस प्रशासन की छवि खराब करने वाले कुंडेश्वरी चौकी के तत्कालीन दरोगा सहित 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। डीआईजी (कुमाऊं) अजय जोशी ने उक्त सभी पुलिसकर्मियों का पहाड़ी क्षेत्रों में तबादला कर दिया है। 

विज्ञापन


बीती 28 फरवरी को कुंडेश्वरी चौकी पुलिस की ओर से पिकेट लगाकर वाहनों से अवैध वसूली करने की शिकायत एसएसपी को मिली थी। जांच में पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली की पुष्टि होने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी विरेंद्र बिष्ट के साथ ही 15 कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उक्त सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट डीआईजी को भेजकर उन्हें जिले से बाहर भेजने की संस्तुति मांगी थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसएसपी की इस कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी (कुमाऊं) अजय जोशी ने उक्त सभी पुलिस कर्मियों का तबादला पहाड़ी क्षेत्रों में करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीआईजी और एसएसपी के इस कड़े रुख से पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन हाजिर पुलिस कर्मियों को यहां मिली तैनाती
रुद्रपुर। अवैध वसूली के आरोप में लाइन हाजिर किए गए एसआई विरेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल राजेंद्र रौतेला, नीरज कुमार, धमेंद्र भारती, पूरन, राजेंद्र बोरा, सुशांत चौहान को पिथौरागढ़, दीवान सिंह, कैलाश गोस्वामी, लाल सिंह और देवेंद्र वर्मा को बागेश्वर, वीरेंद्र सिंह, दीप चंद्र और दिनेश धपोला को अल्मोड़ा और अरविंद कुमार व राजेंद्र गिरी का चंपावत स्थानांतरण किया गया है। 


तीन दरोगा सहित आठ अन्य को भी भेजा पहाड़
रुद्रपुर। अवैध वसूली में लिप्त पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त डीआईजी के आदेश पर आठ अन्य पुलिस कर्मियों को भी पहाड़ों में तैनाती दी गई है। तबादला सूची के अनुसार एसआई जगदीश सिंह ढकरियाल को एसओजी रुद्रपुर से अल्मोड़ा और एसआई प्रहलाद सिंह, अकरम अहमद, कांस्टेबल अशोक कुमार व चंदन सिंह को बागेश्वर और हरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, ओम प्रकाश को अल्मोड़ा भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed