{"_id":"5abcecdc4f1c1bf8298b48b9","slug":"cylinders-leak-four-scorched-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर लीक हुआ, आग लगने से चार झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलिंडर लीक हुआ, आग लगने से चार झुलसे
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलिंडर के लीक होने से लगी आग से एक ही परिवार के पिता सहित चार सदस्य झुलस गए। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
नगर से लगे ग्राम नौगवांठग्गू शिव कालोनी निवासी मेहनत मजदूरी करने वाला रामभजन (39) छोटे सिलिंडर में चाय बना रहा था।
उसके तीनों बच्चे चूल्हे के पास थे। इसी बीच सिलिंडर का रेग्यूलेटर तेजी से निकल गया और गैस में आग धधक गई। हादसे में राम भजन के साथ ही उसकी बड़ी लड़की नीरज (13), नेहा (9) और महक (7) झुलस गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी की डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुनीता रतूड़ी ने बताया कि नेहा 92 फीसदी झुलसी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा अन्य तीनों 25 से 30 फीसदी के आसपास झुलसे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हल्द्वानी रेफर कर दिया।