फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cleaner hostage truck robbed

क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Sat, 12 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sat, 12 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

 पांच सशस्त्र बदमाश क्लीनर के हाथ पैर बांधकर एक ट्रक को लूट कर ले गए। क्लीनर को राज्य की सीमा पर ग्राम अंगदपुर के निकट फेंक गए।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात एक ट्रक यूपीए-एन 2375 ग्राम सरवरखेड़ा में खड़ा था। ट्रक का मालिक ताहिर हुसैन निवासी शरीफ नगर थाना ठाकुरद्वारा है। क्लीनर हाशिम ट्रक में सोया था। रात लगभग 12 बजे पांच हथियार बंद बदमाश आए और सोते हुए क्लीनर को दबोच लिया। उसके हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस अगली सीट के नीचे डाल दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने उसे सीमा पर स्थित गांव अंगदपुर के निकट झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। क्लीनर हाशिम ने शुक्रवार की सुबह किसी प्रकार उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की मदद से हाथ पैर खुलवाए और निकट थाना रेहड़ बिजनौर में सूचना दी। घटनास्थल उत्तराखंड की होने के कारण रेहड़ पुलिस ने क्लीनर को जसपुर पुलिस के पास भेज दिया। जसपुर पुलिस ने घटनास्थल ग्राम सरबरखेड़ा होने पर क्लीनर को कुंडा थाना के पास भेजा। ट्रक लूट की वारदात पर एसओ कुंडा रमेश तनवार ने बताया कि अभी ट्रक लूट की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलतेे ही ट्रक की खोजबीन शुरु की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed