फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   chori

इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 01 Feb 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 01 Feb 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
chori
नए साल की शुरुआत से ही शहर में चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब चोर पुलिस पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। शनिवार की रात पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक्स सामान की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से 20 रुपए हजार नगद सहित कई एलइडी और इलेक्ट्रानिक्स सामान ले गए। चोरी में दुकान से परिचित व्यक्ति का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बीते शनिवार की रात्रि चोरों ने रतन सिनेमा रोड स्थित विमल इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर धावा बोला। चोर दुकान की तीसरी मंजिल पर बनी गुमटी पर लगे एग्जास्ट फैन को उखाड़ कर दुकान के अंदर घुसे और सीढ़ियों से उतर कर दुकान में पहुंचे। दुकान के सेफ की दराज में रखे 20 हजार रुपए और दो फुल साइज की तथा चार छोटी एलइडी, दर्जनभर हेड फोन ले गए। सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान मालिक विमल वर्मा ने बताया कि  सुबह जब दुकान खोली तो टेबिल की दराज खुली मिली। विमल वर्मा ने दुकान पर काम छोड़ चुके किसी कर्मचारी या कबाड़ा खरीदने वालों पर संदेह जताया। उधर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया, पूर्व अध्यक्ष दीपक वर्मा ने नगर में लगातार हो रही चोरियों पर गंभीर चिंता जताकर चोरियों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

विमल इलेक्ट्रानिक्स दुकान के बराबर में सुदामालाल विद्यालय भवन है। उसकी छत पर भोजन पड़ा था। ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों ने छत पर बैठकर खाना खाया फिर चोरी की। इसी छत से विमल इलेक्ट्रानिक्स की छत पर चढ़े और वहीं से उतरे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed