फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaotic and fragmented elements statue in the temple, organically

अराजक तत्वों ने मंदिर में मूर्ति को किया खंडित, बवाल

Mon, 13 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chaotic and fragmented elements statue in the temple, organically

अराजक तत्वों ने चामुंडा मंदिर में देवी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इससे भड़के सैकड़ों लोगों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकालकर दुकानें बंद कराने का प्रयास किया और मुख्य चौराहे पर जाम लगाया। साथ ही कोतवाली में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने शांति बनाने के लिए आसपास थानों की पुलिस और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को बुला लिया। जिलाधिकारी डा. पंकज पांडे ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। लोगों ने सोमवार 10 बजे तक मामले का खुलासा नहीं होने पर बाजार बंद करने का ऐलान किया।

विज्ञापन

रविवार सुबह आर्यनगर स्थित चामुंडा मंदिर के पुजारी कृष्ण गोपाल शर्मा जब पूजा-अर्चना करने मंदिर गए तो देखा कि मंदिर परिसर में सड़क की ओर वाली जाली कटी हुई थी। मंदिर में चामुंडा देवी की मूर्ति टूटी हुई थी। देेवी का छत्र भी गायब था। अन्य प्रतिमाएं भी इधर-उधर पड़ी थीं। साथ ही दानपात्र व आलमारी खुली थी। खबर पाते ही मंदिर के संरक्षक राम मेहरोत्रा, एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम पीएस राणा, सीओ प्रकाश चंद्र आर्य, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया, भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी, चेतन अरोरा, रविपाल मौके पर पहुंच गए। वहीं हिंदूवादी संगठनों के प्रशांत पंडित, अनिल प्रजापति, घनश्याम सैनी, विहिप नगराध्यक्ष केके छाबड़ा, गुरविंदर सिंह चंडोक, बाजपुर के विहिप अध्यक्ष यसपाल राजहंस भी पहुंच गए। लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। एसडीएम और सीओ ने पुजारी से बात कर लोगों से शांति बनाने की अपील की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में जमा भीड़ नारे लगाते हुई कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गई। भीड़ ने रास्ते में दुकानें बंद कराई, लेकिन पुलिस ने दुकानें खुलवा दीं। कोतवाली में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी ने घटना को निंदनीय बताकर पुलिस से जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पूर्व सांसद बलराज पासी, विहिप नेता केके अग्रवाल, केके छाबड़ा ने घटना पर रोष जताया। मेयर ऊषा चौधरी, राज दीपिका मधुर, आशीष गुप्ता ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। युवाओं के एक गुट ने मुख्य चौक पर तकरीबन 15 मिनट जाम लगाकर आवाजाही ठप कर दी। नाराज लोगों ने एक बार फिर बाजार बंद करने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। डीएम तथा एसएसपी ने धरने पर बैठे लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं आक्रोशित लोगों ने सोमवार सुबह 10 बजे तक मामले का खुलासा नहीं होने पर बाजार बंद करने का ऐलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed