फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CBI suspects took a lie detector test

सीबीआई ने लिया संदिग्धों का लाई डिटेक्टर टेस्ट

Tue, 11 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Tue, 11 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


दो साल पहले रहस्यमय ढंग से लापता सौरभ घिल्ड़ियाल उर्फ भीम के मामले में सीबीआई टीम ने संदिग्ध पाए गए सात लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट शुरू कर दिया है। सीबीआई की टीम डा. एके सिंह के नेतृत्व में रामनगर मार्ग स्थित एक होटल में डेरा डाले हुए है।
टेस्ट में संदिग्धों से सीबीआई की टीम पहले से तैयार सवालों की सूची से एक के बाद एक सवाल पूछ रही है। टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति से केस के विवेचक फिर पूछताछ कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भीमनगर निवासी दिनेश घिल्ड़ियाल का पुत्र सौरभ घिल्ड़ियाल (22) उर्फ भीम 22 सितंबर 2013 को अपने घर यह कह कर कहीं गया था कि अभी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 लेकिन तब से नहीं लौटा। उसके पिता ने कुछ युवकों पर पुत्र का अपहरण करने का संदेह जताकर पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आत्मदाह करने की धमकी तक दी थी।
सौरभ के गायब होने के तीन माह बाद उसकी बाइक एस्कार्ट फार्म में लावारिस मिली थी। इस पर पुलिस ने सौरभ के एस्कार्ट फार्म के आसपास रहने वालों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सौरभ के गायब होने के दिन की सारी मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली।

उसे आखिरी फोन संजू निवासी एस्कार्ट फार्म का आया था। पुलिस ने उससे भी कड़ी पूछताछ की। बाद में संजू ने आत्महत्या कर ली। गायब युवक के परिजनों द्वारा लगातार पुलिस पर दबाव बनाने और कोई सुराग हाथ नहीं लगने पर पुलिस ने सीबीआई से संदिग्धों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने का अनुरोध किया। इस पर सीबीआई ने काशीपुर पहुंचकर मंगलवार से लाई डिटेक्टर टेस्ट लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed