फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cattle were stolen by miscreants blew bike

मवेशी चुराने आए बदमाशों ने बाइक फूंकी

Wed, 16 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Wed, 16 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
गोशाला में घुसकर बदमाशों ने दो भैंसों को पिकप में चढ़ाकर चोरी प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाशों ने एक बाइक में आग लगा दी और हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। खबर मिलते ही दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष खत्री ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बदमाशों की खोजबीन की। पीड़ित ने समर्थकों के साथ घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

सोमवार देर रात गांव मुंडिया मनी निवासी जगतार सिंह की गोशाला से चार बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे। बदमाशों ने दो दुधारू भैंसों की रस्सी खोलकर पिकप में चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान परिजन जाग गए। जगतार सिंह के पिता महेंद्र सिंह ने भैंसों की रस्सी पकड़ ली, जिस पर उनकी बदमाशों से खींचातानी हुई। शोरगुल होने पर उनके भाई भतीजे भी आ धमके। जिस पर बदमाश पिकप में सवार होकर भाग गए। जगतार सिंह उसके तहेरे भाई प्रीतपाल सिंह ने बाइक से पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पिकप को बाइक पर चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर जगतार सिंह और प्रीतपाल सिंह बाइक कूद गए। इस बीच बदमाशों ने बाइक को आग लगा दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आग के कारण बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed