फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case filed against ten women who protested in

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने वाली 10 महिलाओं पर मुकदमा

Sun, 16 Sep 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sun, 16 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इंटरार्क फैक्ट्री के श्रमिकों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में घुसकर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करने के मामले में 10 नामजद महिलाओं के साथ ही करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सिडकुल चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते शुक्रवार को सिडकुल स्थित इंटरार्क कंपनी के श्रमिक परिवार की महिलाओं और कुछ वामपंथी नेताओं को साथ लेकर प्रशासन से त्रिपक्षीय वार्ता के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे थे।

वार्ता में महिलाओं के पहुंचने पर प्रशासन ने वार्ता से इनकार कर दिया था। इससे गुस्साई महिलाएं हंगामा करने के बाद डीएम कार्यालय गेट पर ही धरने पर बैठ गईं थीं। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा तो पुलिस कर्मियों से भी महिलाओं की नोकझोंक हो गई थी। मामले में शनिवार को सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल की ओर से प्रदर्शन करने वाली पूर्णिमा सरकार, शीला देवी, निहारिका सिंह, मीना नैनवाल, रूपा देवी, ममता, किरन सैनी, सविता मिश्रा, रेखा तिवारी और सरिता निवासी अज्ञात सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


महिलाओं पर कलक्ट्रेट परिसर में नियम विरुद्ध धरने पर बैठने, गालीगलौच कर जाम लगाने का आरोप है। माना जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद श्रमिकों का आक्रोश बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed