फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case filed against five persons

इंटार्क : हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा 

Wed, 31 Oct 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Wed, 31 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
case filed against five persons
श्रीकांत राठौर प्रदेश अध्यक्ष हिंदू वाहिनी - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

इंटार्क कंपनी ने हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत राठौर और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ गालीगलौच करने और कंपनी बंद करवाने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते एक माह से इंटार्क के श्रमिक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

कंपनी के सहायक महाप्रबंधक बीवी श्रीधर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 27 अक्तूबर को श्रीकांत राठौर अपने चार अन्य साथियों के साथ कंपनी गेट पर पहुंचे और कंपनी के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। सुपरवाइजर के रोकने पर उन्होंने मजदूर संगठन के अध्यक्ष और कर्मचारियों को इकट्ठा किया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत राठौर पर आरोप लगाया कि इस दौरान उन्होंने कंपनी का श्रमिकों के साथ समझौता होने के बावजूद कंपनी को नहीं चलने दिए जाने की धमकी दी। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 147 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी। आरोप सिद्ध होने पर धाराएं बढ़ाई जा सकती है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट 
पुलिस मेरा उत्पीड़न कर रही है : श्रीकांत राठौर
किच्छा। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत राठौर ने कहा है कि वह इंटार्क कंपनी के श्रमिकों के समर्थन में श्रमिकों के बुलावे पर ही गए थे। लेकिन, वहां उन्हें श्रमिकों से नहीं मिलने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एक बड़े नेता के इशारे पर उनका उत्पीड़न कर रही है। राठौर ने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे कांट-छांट कर वायरल किया गया है, जिसकी जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed