फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case against kidnapping, kidnapping of seven family members

किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म में परिवार के सात लोगों पर केस 

Tue, 18 Jun 2019 12:11 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case against kidnapping, kidnapping of seven family members
court order - फोटो : amar ujala

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ किशोरी को बहलाकर अगवा, दुष्कर्म और मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल परिवाद में कहा था कि उसके बेटे के शिवनगर निवासी दोस्त अमित सागर का उनके घर में आना-जाना था।

विज्ञापन


आरोप है कि अमित उनकी नाबालिग पुत्री को 25 जून 2018 को भगा ले गया। जानकारी होने पर वह लोकलाज के भय से शांत रहे। बीती 29 अप्रैल को पता चला कि अमित के परिजनों ने उसकी बेटी को भूखा रखकर घर में बंद कर दिया है। अमित ने उसकी पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। बेटी के उत्पीड़न की जानकारी के बाद उन्होंने अपनी पुत्री को अमित के घर से छुड़ाया।
विज्ञापन


अमित और उसके परिजनों ने बेटी के साथ मारपीट की थी। इसकी तहरीर ट्रांजिट कैंप पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा उनको ही थाने में बैठा दिया। आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष से मिलकर उन पर समझौते का दबाव बनाने लगी थी। बेटी का इलाज कराने पर उसकी नाक की हड्डी टूटी हुई मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, 30 अप्रैल को आरोपी ने उनकी बेटी के साथ खींची गई अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही उनके परिवार को धमकी भी दी गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अमित सागर, उसके पिता राम किशोर, मां आशा देवी, बहन बबली, उसके जीजा राजकुमार, दो बहनों साक्षी और स्वाति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed