फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cantor came under the student's death, accused absconding

कैंटर की चपेट में आकर छात्र की मौत, आरोपी फरार

Fri, 21 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 21 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी रोड पर पुलिस से भाग रहे गौवंशीय पशु तस्करों के कैंटर ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तस्कर कैंटर छोड़ फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


बृहस्पतिवार की सुबह कैंटर संख्या यूपी 78 एएन 2691 किच्छा की ओर आ रहा था। खुरपिया फार्म के निकट काली मंदिर पर बनी चेक पोस्ट पर जब पुलिस ने कैंटर को रोकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक की स्पीड तेज कर बैरियर को टक्कर मार दी और भागने में कामयाब रहे। यह देख वहां पर तैनात एसआई खुशवंत सिंह कांस्टेबल आनंद नेगी, इरशाद उल्ला व रमेश कांडपाल ने कैंटर का पीछा किया। इस दौरान कैंटर चालक ने अपने वाहन को अंबेडकर चौक से दरऊ की ओर दौड़ा दिया। बताते हैं कि आजादनगर चौकी के समीप कैंटर ने विपरीत दिशा से गिद्धपुरी से किच्छा ट्यूशन पढ़ने जा रहे 11वीं कक्षा के छात्र नरेंद्र गंगवार पुत्र टीकाराम गंगवार को टक्कर मार दी। बाद में कुछ दूर जाकर कैंटर के एक पेड़ से टकराने पर उसमें बैठे पशु तस्कर फरार हो गए।  पुलिस ने जब कैंटर की तलाशी ली तो उसमें बाहर से खाली पेटियां लदी मिली, जबकि अंदर क्रूरतापूर्वक 5 गाय व 7 बैल लदे हुए थे। जिसमें एक बैल की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. रजनीश पाठक ने घायल पशुओं का उपचार किया। पुलिस ने बचे हुए पशुओं को गौशाला भेज अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर घायल नरेंद्र को लोगों ने अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने गंभीर हालत में घायल नरेंद्र को हल्द्वानी रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार शाम को नरेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed