सगे भाई ने छोटी बहन की आबरू लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगे भाई का नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात व्यक्ति की शिकायत पर कुंडा थाना पुलिस ने पीड़िता से संपर्क साधा तो उसने भाई की करतूत उजागर कर दी। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादाबाद के एक गांव में निवासी परिवार छह माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में काशीपुर आकर बस गया है। यह परिवार कुंडा थाना क्षेत्र में रह रहा है। परिवार का मुखिया और उसका पुत्र पेपर मिल में नौकरी करता है। महिला घरों में काम करती है। उसकी 13 वर्षीय पुत्री भी है।
आठ सितंबर को कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार को एक गुमनाम व्यक्ति द्वारा भेजा गया पत्र मिला, जिसमें युवक पर नाबालिग बहन का यौन उत्पीड़न करने की शिकायत की गई थी। एसओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच मंडी चौकी प्रभारी मदन सिंह बिष्ट को सौंपी। एसआई मदन ने महिला दरोगा सीमा कोहली को साथ लेकर पीड़िता किशोरी से इस बारे में जानकारी ली तो उसने पुलिस को भाई की काली करतूतों की जानकारी दी।
पीड़िता ने बताया कि भाई पिछले तीन माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पहली बार विरोध करने पर भाई ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया तो उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में मंडी चौकी प्रभारी मदन बिष्ट की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवेचना अधिकारी सीमा कोहली ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुत्र मोह में चुप्पी साधे रही मां
काशीपुर। बेटी की आबरू तार-तार हो जाने के बावजूद पुत्र मोह में उसकी मां चुप्पी साधे रही। बेटी की शिकायत पर मां ने परिवार का वास्ता देकर बेटी का मुंह भी बंद करा दिया। चर्चा है कि पीड़िता ने अपने किसी परिचित को व्यथा सुनाई। उसी ने कुंडा थाना प्रभारी को गुमनाम पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया। पुलिस के पूछने पर पीड़िता की मां ने बताया कि परिवार टूटने के भय से वह इस घटना पर चुप्पी साधे रही। उसे इस बात का भी भय सता रहा था कि मामला उजागर होने पर बच्चों का पिता कोई आत्मघाती कदम न उठा बैठे। इसी कारण उसने बेटे को फटकार कर बेटी को भी चुप रहने की हिदायत दे दी।