फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Broom has to spend night in the jail

दिन में शादी, रात को ‘जेल’

Mon, 12 Jun 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Broom has to spend night in the jail
जेल में रहेगा सात लोगों का परिवार, उम्रकैद की सजा

शनिवार देर रात रोडवेज की बस में बैठे एक सहयात्री पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। दोनों ने रात वहीं गुजारी। पूछताछ में पता चला कि दोनाें पति-पत्नी हैं। उन्होंने शनिवार को नानकमत्ता गुरुद्वारे में शादी की है और युवक पत्नी को लेकर अपने घर पानीपत जा रहा था, इस दौरान किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। पहले तो महिला शादी की बात को नकारते रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने भी शादी की बात कबूल कर ली। रविवार को पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार देर रात रुद्रपुर के रोडवेज स्टेशन पर उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब एक महिला ने सहयात्री पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसके कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। इसी दौरान रात्रि गश्त कर रही सीपीयू के एसआई भुवन जोशी, कांस्टेबल दलीप कुमार और मनीष भदोला वहां पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख उन्होंने युवक और महिला को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जहां कोतवाल तुषार बोरा ने दोनों से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह मूलरुप से पानीपत हरियाणा का रहने वाला है और नानकमत्ता के गुरुद्वारे में सेवादार है। बताया कि महिला मूलरूप से गढ़वाल की रहने वाली है और खटीमा में अपने परिजनों के साथ रहती है। शनिवार को उसने महिला से गुरुद्वारे में शादी की और वह उसे लेकर पानीपत जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके साथ ही उसने शादी का खर्च उठाने के लिए महिला के परिजनों को 40 हजार की रकम भी दी थी, लेकिन महिला लगातार युवक को पहचानने से इंकार कर रही थी। महिला की बातों पर संदेह होने के बाद जब कोतवाल बोरा ने महिला कांस्टेबल की मदद से महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने युवक से शादी की बात कबूल की। इसके बाद बोरा ने दोनों के बीच सुलह कराने के बाद उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed