{"_id":"9ae591f5db3fdca20265387e1c85d9a3","slug":"bike-theft-uncovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर 13 मोटर साइकिल बरामद की गई है। इनमें से एक चोर शातिर अपराधी हैं। इनमें से एक आरोपी के पास से मास्टर चाबी और दूसरे से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उस पर यूपी के अमरोहा में हत्या तथा हल्द्वानी और काशीपुर में बाइक चोरी का मुकदमा चल रहा है। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि डीजीपी बीएस सिद्धू ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली में बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पिछले कुछ समय से विशाल मेगामार्ट से बाइक चोरी की वारदातें बढ़ गई थीं। इसको देखते हुए कोतवाल जेसी पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम को सक्रिय किया गया था। सोमवार की रात में कोतवाल को मुखबिर ने सूचना दी कि दो चोर शहर में बाइक बेचने के उद्देश्य से आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने काशीपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार होकर आ रहे संदिग्धों को रोका। इनसे पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम मोहित पुत्र खरकसेन निवासी ग्राम सिकरौल, थाना पटवाई जिला रामपुर तथा दूसरे ने कुसमवीर पुत्र जयदेव निवासी ग्राम मानक बंजरिया, थाना टांडा बादली जिला रामपुर बताया। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो मोहित के कब्जे से एक मास्टर चाबी और कुसमवीर के पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दोनों ने बताया कि उन्होंने बाइक चोरी की हैं। एक बाइक रुद्रपुर और दूसरी यूपी के ग्राम इदलपतपुर से चोरी की है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम डिबडिबा स्थित जोहल फार्म से 11 और बाइक बरामद की। सभी बाइकें रुद्रपुर, बिलासपुर, रामपुर से दोनों ने चोरी की थी। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल जेसी पाठक, एसएसआई आरसी मखौलिया, एसआई जयपाल सिंह, वीरेंद्र रमोला, जसवीर सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह देउपा, करतार सिंह, मोहन रावत, कांस्टेबल योगेश वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र पाठक, सुभाष डबराल, मोहन रसवाल, रमेश पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन