फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Autopsy in stressful environment, cut scene

तनावपूर्ण माहौल में हुआ पोस्टमार्टम, काटा हंगामा

Sat, 14 Mar 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, लालपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, लालपुर Updated Sat, 14 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Autopsy in stressful environment, cut scene

लालपुर में महिला से दुष्कर्म और फिर उसकी नृशंस हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम तनावपूर्ण माहौल में हुआ। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इधर मामले के खुलासे को पुलिस ने छह संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही हल्द्वानी से पहुंचे फारेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल के साथ ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर जांच के लिए सैंपल भी लिए।

विज्ञापन

ग्राम नारायणपुर कोठा निवासी लक्ष्मी देवी (36) पत्नी हरिशंकर गुरुवार शाम बाजार सब्जी खरीदने गई हुई थी। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। रात 10 बजे लक्ष्मी का शव नग्नावस्था में रामेश्वरपुर गांव के आगे बडौर नहर के किनारे पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर, शुक्रवार सुबह लक्ष्मी की हत्या की खबर सुनते ही दर्जनों ग्रामीण रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही हंगामा काटना शुरु कर दिया। सूचना पर एएसपी टीडी वैला, एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे, सीओ रमेश चंद्र जोशी, सीओ किच्छा जेआर जोशी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही डटे रहे। पोस्टमार्टम होने के बाद ही वे लोग लालपुर के लिए रवाना हुए। इधर घटना के बाद हल्द्वानी से पहुंचे फारेंसिक एक्सपर्ट डा. शरण दयाल ने लालपुर स्थित घटनास्थल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर जांच के आवश्यक नमूने भी लिए। एएसपी टीडी वैला ने बताया कि इस मामले में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला से दुष्कर्म और उसकी मौत के कारणों का पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed