फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Auger was stabbed in the back of the passenger conductor

यात्री ने कंडक्टर की पीठ में घोंपा बरमा

Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Auger was stabbed in the back of the passenger conductor
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

बस में किराए को लेकर यात्री और कंडक्टर के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साएं यात्री ने कंडेक्टर की पीठ में बरमा घोंप दिया। घायल कंडक्टर ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को किच्छा निवासी नाजिम पुत्र फरियाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बस में कंडक्टर है। 

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह बस को किच्छा से सितारगंज लेकर आ रहा था। रास्ते में ग्राम नकहा नयागांव के पास कुछ सवारियां बैठीं। इनमें से खालिद नाम के एक युवक और उसके दो साथियों ने अभद्रता की और किराया देने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच किराए को लेकर विवाद चला।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि खालिद ने नाजिम की पीठ में बरमा घोंप दिया। इससे नाजिम घायल हो गया। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर आरोपी खालिद की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed