{"_id":"475300754d70617ad54dc9ad509f950f","slug":"as-opposed-to-just-chase-the-girls-showed-browning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स बस का पीछा करने का विरोध किया तो दिखाया तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्ल्स बस का पीछा करने का विरोध किया तो दिखाया तमंचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार युवकों द्वारा कालेज की गर्ल्स बस का पीछा करने का विरोध किया तो उन्होंने रिवाल्वर दिखाते हुए धमकी भी दी। यही नहीं उसे बस से खींचा भी। छात्राओं के शोर शराबा करने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख कार सवार युवक फरार हो गए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक किच्छा स्थित एक कालेज में शहर की छात्राएं भी पढ़ती हैं। रोजाना ही उन्हें ले जाने और वापस घर छोड़ने के लिए कालेज ने बस भी लगवाई है। आरोप है कि बीते कई दिनों से सिल्वर रंग की कार में सवार युवक रोज बस का पीछा करते हैं। कभी कभी बस के आगे कार लगाकर धीरे-धीरे चलते हैं। शुक्रवार की सुबह भी कालेज का बस चालक सिंह कालोनी क्षेत्र में छात्राओं को लेकर किच्छा की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कार सवार ने बस के आगे कार लगा दी। यह देख चालक ने विरोध किया तो उसमें सवार युवक बाहर निकल आए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने रिवाल्वर दिखाते हुए चालक को बाहर खींच लिया। जिससे बस में सवार छात्राएं सहम गईं। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी युवक फरार हो गए। बाद में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष संजय जुनेेजा के नेतृत्व में भी व्यापारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरोपी कार सवारों के खिलाफ पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन