{"_id":"595fd9904f1c1b2b298b4613","slug":"action-against-fake-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सत्यापन करने वाले के खिलाफ हो कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सत्यापन करने वाले के खिलाफ हो कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाट माप का फर्जी तरीके से सत्यापन करने के मामले को लेकर लोगों ने विधिक बाट माप निरीक्षक का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर 18 जुलाई से उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
नगर निवासी एक युवक ने बाट माप लाइसेंस धारक के नाम से फर्जी रसीद बुक छपवाकर बरहैनी, गदरपुर, बाजपुर क्षेत्र में तौल उपकरणों का भौतिक सत्यापन कर रसीद दी। सत्यापन के नाम पर व्यापारियों से 550 रुपये लिए गए। मामले में लाइसेंस धारक की ओर से शिकायत की गई थी, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गुस्साएं लोगों ने शुक्रवार को मंडी समिति स्थित विधिक माप बाट निरीक्षक कार्यालय में निरीक्षक एसके शर्मा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
निरीक्षक शर्मा ने बताया कि काशीपुर और खटीमा का उनके पास अतिरिक्त चार्ज होने के कारण व्यस्तता अधिक है, जिस कारण जांच में देरी हो रही है। उन्होंने 17 जुलाई तक जांच पूर्ण कर कार्रवाई करने की बात कही। इस पर प्रदर्शनकारियों ने 18 जुलाई से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां भरत कुमार, हरदेव सिंह, मोटी, सोनू, विक्रम, नासिर, अमीर आदि थे।
विज्ञापन