{"_id":"5b0d9a7e4f1c1bfa6e8b537c","slug":"accontant-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक के लेखाधिकारी को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण बैंक के लेखाधिकारी को कार ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो शांतिपुरी
Updated Wed, 30 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे कूर्मांचल बैंक के लेखाधिकारी की बाइक को अज्ञात कार ने रौंद दिया। इसमें लेखाधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।
जानकारी के अनुसार पंत कॉलोनी गोलगेट (नगला) निवासी पंकज उपाध्याय (40) पुत्र शंकर दत्त उपाध्याय हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित कूर्मांचल बैंक में लेखाधिकारी थे। मंगलवार शाम वे बाइक (यूके 06 क्यू 4049) से घर लौट रहे थे। शाम को आई अंधड़ के दौरान उनकी बाइक को गोलगेट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका हेलमेट भी छिटककर चटक गया था। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पंकज के माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना के समय पत्नी और बच्चे नैनीताल गए थे, जबकि माता-पिता अपने गावं रानीखेत गए हुए हैं। पंतनगर थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। ब्यूरो