{"_id":"5925cf8f4f1c1b9430535b3f","slug":"a-million-dogs-and-thirty-thousand-cat-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का कुत्ता और तीस हजार की बिल्ली चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख का कुत्ता और तीस हजार की बिल्ली चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Wed, 24 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अब वाहनों और घरों में चोरियों के साथ ही पालतू जानवरों को चुराने वाला गिरोह भी सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह के भीतर गिरोह ने मेट्रोपोलिस सिटी से एक लाख रुपये का कुत्ता और तीस हजार रुपये की बिल्ली चुराकर लोगों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
किच्छा रोड स्थित चंदोला मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. केसी चंदोला सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित मेट्रोपॉलिस सिटी में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
डॉ. चंदोला ने शौकिया तौर पर अपने घर पर कुछ समय पूर्व से एक इंपोर्टेड (आयातित) पर्शियन बिल्ली और एक अमेरिकन साइबेरियन कुत्ता पाल रखा था। एक सप्ताह पहले चोरों ने डॉ. चंदोला के घर से उनकी बिल्ली चुरा ली। चंदोला ने उक्त मामले से सिडकुल चौकी पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
पुलिस उनकी बिल्ली का कुछ पता लगाती इससे पहले ही मंगलवार सुबह किसी ने उनका कुत्ता भी चुरा लिया। चंदोला ने बताया कि साइबेरियन कुत्ते को एक लाख और बिल्ली को तीस हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन