{"_id":"5c339da6bdec2257022f9e94","slug":"950-grams-of-charas-getting-brought-from-nepal-two-women-including-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से लाई जा रही 950 ग्राम चरस पकड़ी, महिला समेत दो धरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल से लाई जा रही 950 ग्राम चरस पकड़ी, महिला समेत दो धरे
Tue, 08 Jan 2019 12:12 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्कर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शक्तिफार्म में सिडकुल जाने वाली कच्ची सड़क से महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 950 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी बरिजंदरजीत सिंह ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीओ हिमांशु शाह ने सोमवार को सितारगंज कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र में चरस और स्मैक की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसआई प्रवीण सिंह टीम के साथ शक्तिफार्म में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सिडकुल जाने वाले कच्चे मार्ग पर टीम को एक महिला और एक पुरुष की संदिग्ध गतिविधियां देखते हुए उन्हें रोका गया। तलाशी में उनके बैग से 950 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
छताछ में उन्होंने अपना नाम पार्वती देवी निवासी उकरौली और हेम चंद्र रुवाली निवासी नया गांव कटान थाना चोरगलिया (नैनीताल) बताया। दोनों ने बताया कि वह नेपाल से धनबहादुर नाम के व्यक्ति से चरस खरीदकर ला रहे थे। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम में कांस्टेबल सोहन गिरी, कमल पाल, सुभाष जोशी और पूजा टम्टा शामिल थे।
विज्ञापन
चरस तस्कर महिलाओं को भी बना रहे निशाना
सितारगंज। चरस तस्करी में पकड़ी गई पार्वती (40) ने बताया कि चरस तस्कर ने उसे चरस आगे सप्लाई करने के लिए कहा था। सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि चरस तस्कर महिलाओं को अब ज्यादा निशाना बनाते है, क्योंकि पुलिस की तलाशी के दौरान महिलाओं को फायदा हो जाता है। बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है कि चरस किसे पहुंचानी थी।
पुलिस को आशंका है कि यह चरस सिडकुल क्षेत्र में सप्लाई करनी थी। उन्होंने बताया कि खुला बॉर्डर होने के कारण तस्कर आसानी से नेपाल का बॉर्डर पार कर लेते हैं। वहीं पुलिस को शक न हो तो तस्कर कम मात्रा में चरस लाते हैं। इतना ही नहीं चरस या तो फायल पेपर में होती है या पुड़िया में ताकि भनक लगने पर उसे कहीं भी फेंका जा सके।