{"_id":"5cb22daabdec221425447d84","slug":"91555180970-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागमणी के नाम पर एक लाख की ठगी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर के एक घर में नागमणि स्थापित कर खजाना दिलाने के नाम पर एक महिला ने रिश्तेदार से एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी जीबी जोशी को दी तहरीर में गांव रैंटा निवासी नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि उसके घर 15 दिन पहले गांव टांडा अमीचंद निवासी रिश्तेदार महिला परिजनों के साथ आई थी। उसने घर में सोने चांदी के जेवरात जमीन में दबे होने की बात कही और जेवर पाने के लिए घर में नागमणि की स्थापना करने की बात कही। 30 मार्च को महिला ने नागमणि स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये ले लिए। महिला ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना की लेकिन सप्ताह भर बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। जांच करने पर डिब्बे में दी गई वस्तु नागमणि नहीं है। आरोप है कि महिला लोगों को गुमराह कर ठगी करती है। नारायण सिंह की तहरीर पर कोतवाल ने जांच बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सुधाकर जोशी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।