{"_id":"5bef12ccbdec2269385b732a","slug":"91542394572-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये मूल्य की खैर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये मूल्य की खैर बरामद
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर कुंडा थाना पुलिस ने करीब दो लाख रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खैर के 30 गिल्टे बरामद कर उसका 26 वन अधिनियम में चालान किया है।
कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी विपुल जोशी और पुलिस टीम ने ग्राम दुर्गापुर में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान स्कार्पियो (यूए06एफ/4949) से खैर के 30 गिल्टे बरामद किए गए। इस पर पुलिस ने बरेली थाना आंवला के ग्राम रसूलाबाद निवासी रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ग्राम किलावली निवासी उसका साथी दलीप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसओ ने बताया कि आरोपी आरक्षित वन क्षेत्र से लकड़ी चोरी कर ले जा रहे थे। बरामद खैर की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 26 वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।