फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पारिवारिक विवाद निपटाने गए जीजा को साली ने जूस में मिलाकर दिया जहर

पारिवारिक विवाद निपटाने गए जीजा को साली ने जूस में मिलाकर दिया जहर

Thu, 23 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद निपटाने गए जीजा को साली ने जूस में मिलाकर दिया जहर
काशीपुर। ललितपुर हल्दुआ थारी रामनगर निवासी अतुल शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह महुआखेड़ा गंज निवासी एक युवती से हुआ था। शादी के बाद से पत्नी और उसके परिवार वालों से अनबन रहने लगी।
विज्ञापन


मनमुटाव होने के कारण उसकी पत्नी मायके चली गई। बताया कि 11 अगस्त को वह मामले को सुलझाने के लिए अपनी बड़ी साली और बिचोलिया व्यक्ति के पास पहुंचा। उसने दोनों से मुरादाबाद रोड स्थित एक फर्नीचर के ऑफिस में इस संबंध में बात की। इसी बीच 15 मिनट बाद उसकी साली एक गिलास में जूस लेकर आई और आयुर्वेदिक पतंजलि जूस बताकर उसे दे दिया।
विज्ञापन


उसने जूस पीने से माना किया, लेकिन साली ने जिद कर जूस पिला दिया। जूस पीने के कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे। इसकी सूचना उसने अपने एक परिचित को मोबाइल पर दी। इस पर उक्त परिचित और कुछ लोग वहां आए और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उसे जहर देने की बात कहते हुए प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed