फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   एटीएम कार्ड मिला ही नहीं, खाते से निकल गए 75 हजार

एटीएम कार्ड मिला ही नहीं, खाते से निकल गए 75 हजार

Wed, 21 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड मिला ही नहीं, खाते से निकल गए 75 हजार
काशीपुर। एक महिला फैक्ट्री कर्मी के बैंक खाते से एटीएम कार्ड का प्रयोग कर अज्ञात व्यक्तियों ने करीब 75 हजार की नकदी उड़ा ली। खाताधारक महिला का कहना है कि उसे आज तक बैंक से एटीएम कार्ड ही नहीं मिला है।
विज्ञापन


हेमपुर डिपो, चांदपुर निवासी विरमा देवी पत्नी हेमराज रामनगर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री से मिलने वाले वेतन की राशि जमा कराने के लिए उसने आईडीबीआई बैंक की कटोराताल रोड स्थित शाखा में बचत खाता खुलवाया था। 12 जनवरी 2018 को उसके खाते में 73,860 रुपये थे। उसने अपने खाते में जनवरी का वेतन भी जमा कराया गया। विरमा का कहना है कि 16 फरवरी को वह पासबुक में एंट्री करवाने और रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंची तो खाते में मात्र 35.10 रुपये ही थे।
विज्ञापन


बैंक के शाखा प्रबंधक से जानकारी करने पर पता चला कि 18 जनवरी से 15 फरवरी के बीच उक्त रकम एटीएम कार्ड के जरिए हेमपुर डिपो, काशीपुर और कुंडा में लगे तीन बैंकों के एटीएम से निकाली गई है। महिला ने बताया कि बैंक की शाखा की ओर से उसे कोई एटीएम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही उसे पिन नंबर की कोई जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि उसका एटीएम कार्ड फैक्ट्री के पते पर भेजा गया था। वहीं से गलत हाथों में पड़ने के कारण एटीएम कार्ड का दुरुपयोग हुआ है। तहरीर के आधार पर कटोराताल चौकी पर तैनात एसआई संजीत कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई संजीत ने बताया कि बैंक से मिले डाटा के आधार पर संबंधित बैंकों की एटीएम मशीनों में लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बैंक में हेमपुर डिपो निवासी विरमा देवी का बचत खाता है। खाता खोलते समय उसके द्वारा एटीएम कार्ड का विकल्प चुना गया था। कार्ड और पिन नंबर की डिटेल रजिस्टर्ड डाक द्वारा खातेधारक के पते पर भेजी जाती है। संभव है कि कार्ड और पिन डिटेल गलत हाथों में पड़ने से उसका दुरुपयोग हुआ हो।
- सुशील पांडे, शाखा प्रबंधक, आईडीबीआई बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed