{"_id":"5c95305fbdec2275a46a022c","slug":"81553281119-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में डॉक्टर का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के कमरे में डॉक्टर का मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज नगर के एक होटल के कमरे में शुक्रवार को सितारगंज सीएचसी में तैनात डॉक्टर का शव मिला। होटल मैनेजर ने डॉक्टर की मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएसआई मदन मोहन जोशी ने बताया कि रुड़की निवासी डॉ. आकाश सिंघल (52) पुत्र ओमप्रकाश दो माह से होटल में कमरा लेकर रह रहे थे। डॉ. सिंघल फिजिशियन थे। साथ ही वह संपूर्णानंद शिविर खुली जेल में भी चिकित्सक का कार्यभार संभाल रहे थे। सूचना पर मृतक के पिता ओम प्रकाश एवं भाई विकास सितारगंज पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वह काफी लंबे समय से बीमार थे। उनका पत्नी से करीब सात वर्ष पूर्व तलाक हो चुका है। उनकी कोई औलाद नहीं थी। एसएसआई ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन