फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   25 लाख की अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार

25 लाख की अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
25 लाख की अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार
जसपुर। पुलिस ने अफीम तस्कर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से एक किलो से अधिक अफीम बरामद कर उनकी कार सीज की है।
विज्ञापन

बुधवार की रात गश्त के दौरान ध्यान नगर तिराहे के पास काशीपुर की दिशा से आ रही कार संख्या यूपी 25 बीएल-8927 को पुलिस टीम ने अवरोधक खड़े करके रोक लिया। कार में सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कुलदीप निवासी फतेहगंज बरेली और सरजीत उर्फ सोनू निवासी ग्राम रमनावाला ठाकुरद्वारा बताया। दोनों के पास से पुलिस ने एक किलो अट्ठारह ग्राम अफीम बरामद की। सीओ मनोज ठाकुर ने रात को ही कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से सघन पूछताछ की। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि आरोपी बरेली से अफीम व अन्य नशे का सामान लाकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। यह खेप किन-किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस टीम को डेढ़ हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई जीएस अधिकारी, रवींद्र बिष्ट, वीरेंद्र परिहार, अरविंद जोशी, निधि डबराल, प्रदीप कुमार, विनीत त्यागी, अमित सिंह आदि थे।


स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
सितारगंज। पुलिस ने एक युवक के पास से लगभग तीन ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम चांद बाबू निवासी इस्लामनगर है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



फोटो लाइन.......31केएसपी 05पी-जसपुर में पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed