{"_id":"5bc63102bdec2269bf7d6a5f","slug":"81539715330-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। संपत्ति विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट की और गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रानी ने कहा है कि संपत्ति को लेकर पड़ोसी महिला के साथ उसका विवाद है। आरोप है कि बीती नौ अक्तूबर को वह बाजार से लौटी थी।
घर में घुसते ही उसके पड़ोसियों ने अंदर आकर उसके और उसकी बेटी के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
रानी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोर्ट ने कोतवाली पुलिस से इस मामले में जांच रिपोर्ट तलब की है। ब्यूरो