फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   संदिग्ध परस्थितियों में बरेली के युवक की मौत

संदिग्ध परस्थितियों में बरेली के युवक की मौत

Wed, 12 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परस्थितियों में बरेली के युवक की मौत
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप स्थित आजाद नगर में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की किसी फैक्ट्री मे काम करने वाले बरेली निवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन

अल्लहागंज मीरगंज जनपद बरेली यूपी निवासी 21 वर्षीय शिवम पुत्र डालचंद कुछ समय से रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप स्थित आजाद नगर में रामधनी मिश्रा के घर पर किराये पर रहकर सिडकुल की किसी फैक्ट्री में काम कर रहा था। बताया जा रहा कि सोमवार शाम करीब छह बजे शिवम फैक्ट्री से अपने कमरे में पहुंचा। मकान स्वामी रामधनी ने शिवम को भीगा हुआ देखकर उसकी तबियत पूछी, लेकिन शिवम तबियत ठीक होने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद किसी व्यक्ति ने देखा तो शिवम अपने कमरे के बरामदे में अचेत पड़ा था। मकान स्वामी शिवम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया, जहां डक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed