फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   81 sacks of wheat and 22 sacks of rice found

81 बोरे गेहूं और 22 बोरे चावल पकड़े

Sat, 16 Dec 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sat, 16 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
81 sacks of wheat and 22 sacks of rice found
जसपुर में आरोपियों के साथ पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली पुलिस ने छापामारी कर सरकारी राशन की कालाबाजारी पकड़ी। टीम ने 81 बोरे गेहूं, 22 बोरे चावल और विभिन्न प्रांतों के टैग लगे 257 खाली बोरे बरामद कर एक टेंपो जब्त किया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है, जबकि राशन विक्रेता फरार है। 

विज्ञापन


एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में फर्जी तरीके से आरएफसी के गेहूं चावल का क्रय विक्रय करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने अभियान चलाकर धर्मकांटे के पास से अवैध रूप से क्रय-विक्रय करते हुए 81 बोरे गेहूं, 22 बोरे चावल और उत्तराखंड सरकार के टैग लगे 91, पंजाब सरकार के टैग लगे 43, हरियाणा सरकार के टैग लगे 96, यूपी सरकार के टैग लगे 27 खाली बोरे बरामद किए। टीम ने मौके से बरामद एक टेंपो जब्त किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने रहमानिया मैरिज हॉल के पास रहने वाले शहजाद हुसैन पुत्र मो. सद्दीक, मो. शादाब पुत्र मो. सद्दीक और धर्मकांटे के पास रहने वाले मो. इस्लाम पुत्र ईद अली को गिरफ्तार किया है। वहीं राशन डीलर सचिन विश्नोई फरार है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में कोतवाल अबुल कलाम, जसवंत सिंह, कमल कोरंगा, अनिल जोशी, अरविंद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। - ललित मोहन रयाल, कुमाऊं आयुक्त, आरएफसी  

सचिन विश्नोई नाम का विधान सभा क्षेत्र में कोई डीलर नहीं है। राशन का कोटा सचिन की मां के नाम पर है। इस बात की जांच की जा रही है कि किस राशन डीलर के कोटे का गेहूं चावल पकड़ा गया है।  - बीपी त्रिवेदी, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed