फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मंगेतर समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

मंगेतर समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मंगेतर समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर। एक युवक ने कोर्ट के माध्यम से मंगेतर समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फाजलपुर महरौला निवासी जितेंद्र पुत्र बाबूराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 11 अप्रैल 2017 को चंद्ररेखा पुत्री हरी सिंह से सगाई हुई थी। उसने मंगेतर को सोने का हार, अंगूठी, मोबाइल और नकदी दी थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस बीच सुनील यादव नामक युवक ने उसे फोन कर चंद्ररेखा से दूर चले जाने की धमकी दी। कहा कि चंद्ररेखा उसकी मंगेतर है। यह बात उसने चंद्ररेखा से पूछी तो उसने बताया कि पहले उसकी सुनील यादव से जान पहचान थी, अब उससे कोई वास्ता नहीं है, लेकिन एक दिन वह बाजार जा रहा तो चंद्ररेखा और सुनील को एक होटल से बाहर आते देखा, विरोध करने पर चंद्ररेखा ने उससे रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन


बाद में दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे। इसकी शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने सुनील, चंद्ररेखा और एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, युवती भी जितेंद्र समेत कई लोगों के खिलाफ पहले ही रिश्ता तोड़ने एवं दहेज मांगने का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed