फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सीपीयू को देख भागे कार सवार, पीछा कर दबोचा

सीपीयू को देख भागे कार सवार, पीछा कर दबोचा

Fri, 09 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सीपीयू को देख भागे कार सवार, पीछा कर दबोचा
रुद्रपुर। सड़क में नशे की हालत में कार दौड़ा रहे एक चालक ने सीपीयू को खूब छकाया। वह साथियों के साथ कार को हाइवे से मोड़कर सिडकुल क्षेत्र में घुसा तो सीपीयू कर्मी भी उसे पकड़ने के लिए वाहन से पीछे लग गए।
विज्ञापन


सीपीयू ने कार का पीछा कर उसे पकड़ लिया, लेकिन कार सवार लोग पैदल भागने लगे। सीपीयू कर्मी चालक सहित चार लोगों को कार सहित सिडकुल चौकी ले गई। एल्कोमीटर से जांचने पर चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हल्द्वानी की ओर से एक कार संख्या डीएल 09सी 1802 आ रही थी। सिडकुल चौक पर सीपीयू कर्मियों ने चालक को कार रोकने का इशारा किया तो वह रोकने के बजाए कार को सिडकुल क्षेत्र में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संदिग्ध होने पर सीपीयू कर्मियों ने अपने वाहनों से कार का पीछा करना शुरू कर दिया। चारों को कार सहित सिडकुल चौकी ले जाया गया। सीपीयू इंचार्ज हिमांशु पंत ने बताया कि कार चालक परमीत भारद्वाज निवासी मुंडेराकलां जाफरपुर दिल्ली की जांच एल्कोमीटर से की गई तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसका एमवी एक्ट की धारा 185 में चालान करने के साथ कार जब्त कर ली गई। उसके तीन साथियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

सीपीयू कर्मियों से भिड़ा नशेड़ी स्कूटर सवार
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार की सुबह गाबा चौक पर सीपीयू कर्मियों ने बिना हेलमेट लगाए स्कूटर चला रहे व्यक्ति को रोका। वह कागज दिखाने के बजाए सीपीयू कर्मियों से ही भिड़ गया। नशे की हालत में होने की वजह से पुलिस उसको लेकर कोतवाल पहुंच गई।


उसने अपना नाम महेंद्र नेगी निवासी नवाबगंज रामपुर बताया। उसने खुद को सेना से सेवानिवृत्त बताया। कोतवाली पहुंचने के बाद भी वह पुलिस कमियों पर रौब झाड़ता रहा। पुलिस ने उसका एमवी एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed