{"_id":"59d138c44f1c1bf2538b5272","slug":"71506883780-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की बेरोजगारी से तंग पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की बेरोजगारी से तंग पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पति की बेरोजगारी से तंग ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने फंदे पर लटककर खुदकुशी का प्रयास किया। बच्चों की चीखपुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचा लिया।
बरेली निवासी धीरज अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में किराये के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि धीरज कुछ समय से बेरोजगार था। घर का खर्च चलाने में दिक्कत होने के कारण उसकी पत्नी रंजना तनाव में रहती थी। रविवार की सुबह धीरज किसी काम से घर के बाहर गया था और रंजना अपने दो बच्चों के साथ घर में थी।
इसी बीच उसने कमरे के पंखे से लटककर खुदकशी की कोशिश की। यह देख बच्चों ने शोर मचा दिया, जिससे आस-पड़ोस के लोग जुट गए। उन्होंने तत्काल महिला को फंदे से उतारकर बचा लिया। महिला ने बताया कि पति की बेरोजगारी से तंग आकर उसने जान देने की कोशिश की थी। बेरोजगार के अलावा पति से उसे किसी और तरह की कोई शिकायत नहीं है।