{"_id":"596bb8404f1c1bbb108b4594","slug":"71500231744-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की लोकेशन मिली हरिद्वार में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक की लोकेशन मिली हरिद्वार में
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ठेके पर ली गई जमीन को देखने के लिए बिंदुखेड़ा पहुंचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए दिनेशपुर निवासी युवक की लोकेशन हरिद्वार बस स्टेशन के पास मिली है। युवक के परिजन हरिद्वार रवाना हो गए हैं। इधर, रुद्रपुर पुलिस भी युवक की बरामदगी के लिए हरिद्वार पुलिस से संपर्क कर रही है।
दिनेशपुर क्षेत्र के ग्राम आनंदखेड़ा निवासी सुधीर मंडल शनिवार को ग्राम बिंदुखेड़ा में ठेके पर ली गई जमीन पर बोई फसल देखने के लिए पहुंचा। देर शाम तक भी जब सुधीर घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई अधीर मंडल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। अधीर के अनुसार उसे कुछ लोगों ने बताया कि सुधीर को कुछ अज्ञात लोग कार की डिक्की में डाल ले गए हैं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुधीर की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन कर दी। आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बाद भी जब सुधीर का कोई सुराग नहीं मिला तो कोतवाल तुषार बोरा ने सुधीर के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया।
विज्ञापन
रविवार को सुधीर की बरामदगी की मांग को लेकर उसके परिजनों संग कोतवाली पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल ने जब कोतवाल तुषार बोरा से बात की तो बोरा ने उन्हें सुधीर की लोकेशन हरिद्वार में मिलने की बात कही जिसके परिजन उसे लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो गये है। इधर, रुद्रपुर पुलिस भी सुधीर की बरामदगी के लिए हरिद्वार पुलिस से संपर्क कर रही है।