{"_id":"59651af74f1c1b636b8b46fe","slug":"71499798263-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से 250 से अधिक पुलिस कर्मी कावंड़ डयूटी के लिए रवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले से 250 से अधिक पुलिस कर्मी कावंड़ डयूटी के लिए रवाना
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। थाना चौकियों में पहले से स्टाफ का अभाव झेल रहे ऊधमसिंहनगर जनपद की मुश्किलें एक माह तक और बढ़ गई हैं। मुख्यालय के आदेश पर जिले के 265 पुलिस कर्मियों को हरिद्वार कांवड़ डयूटी के लिए भेजा गया है, जिनमें 8 एलआयू कर्मी भी हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए फिलहाल मौजूद फोर्स के साथ पुलिस लाइन से आरक्षियों को थाने चौकियों के साथ ही फील्ड में उतारा गया है।
हरिद्वार में हर वर्ष सावन माह में होने वाले कांवड़ मेले के लिए इस बार भी पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जनपद से भारी मात्रा में फोर्स को भेजा गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले की थाना चौकिंयों में पहले से ही सिपाहियों और दरोगाओं की कमी है ऐसे में पूरे जनपद से भारी मात्रा में पुलिस कर्मियों को कावंड़ डयूटी पर भेजे जाने से रात्री गस्त से लेकर अन्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि एसएसपी डा. सदनंद दाते ने सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों को कोतवाली और थानों में तैनात करने के साथ ही फील्ड डयूटी के लिए सड़कों पर उतार दिया है। कांवड़ ड्यूटी पर गये पुलिस कर्मियों के वापस आने तक मौजूदा अधिकारियों के साथ महिला आरक्षी ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगी।
थानावार कांवड़ डयूटी पर गये पुलिस कर्मी
जसपुर 13
कुंडा 6
काशीपुर 22
आईटीआई 11
बाजपुर 20
केलाखेड़ा 3
गदरपुर 7
दिनेशपुर 5
पंतनगर 8
ट्राङ्क्षजट कैंप 7
रुद्रपुर 21
किच्छा 13
पुलभट्टा 3
सितारगंज 14
नानकमत्ता 3
खटीमा 8
झनकईया 3
पुलिस कार्यालय 23
पुलिस लाइन 67
एलआईयू 8
----------------------
कुल 265