{"_id":"5aea0d744f1c1b87098b7798","slug":"71-teakwood-tree-cut-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" 71 पेड़ काटने के मामले में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
71 पेड़ काटने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, नानकमत्ता
Updated Thu, 03 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सागाौन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व खमरिया गांव में बिना अनुमति के 71 सागौन के पेड़ों के दिनदहाड़े कटान के मामले में वन विभाग ने खेत स्वामिनी, ठेकेदार व उसके सहयोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीम ने खेत स्वामिनी व ठेकेदार के सहयोगी को हिरासत में ले लिया, जबकि ठेकेदार अभी फरार है। रेंजर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
30 अप्रैल को वन माफियाओं ने बाराकोली रेंज के ग्राम खमरिया स्थित गेहूं के खेत की मेढ़ पर खड़े 71 हरे सागौन के पेड़ों पर दिनदहाड़े आरा चला दिया था। बाराकोली रेंजर प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि खेत गांव की ही सतविंदर कौर का है और ट्रैक्टर ट्राली पर लिखे मोबाइल नंबर से ठेकेदार और उसका सहयोगी चिन्हित हुआ है। दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 व उत्तराखंड इमारती लकड़ी व अन्य वन उपज अधिनियम नियमावली 2012 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। खेत स्वामिनी सतविंदर कौर, ठेकेदार सहयोगी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया है। जिन्हें, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। बताया कि फरार ठेकेदार मुख्त्यार खान की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन