{"_id":"5c573eb1bdec227382446e31","slug":"61549221553-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर फायर करने का एक आरोपी पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर फायर करने का एक आरोपी पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। बदायूं (यूपी) में तैनात एक थानेदार के पुत्र पर फायरिंग करने के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का दोनाली का तमंचा बरामद किया है।
श्यामपुरम कॉलोनी निवासी कुशलवीर चौधरी के पुत्र गौरव चौधरी ने आईटीआई पुलिस में तहरीर दी थी कि अलीगंज रोड निवासी तरुण गुज्जर ने फोन कर उसे चैती परिसर में बुलाया था। इस दौरान तरुण के साथ बरखेड़ा पांडे निवासी उदित शर्मा व ग्राम चतरपुर महुवाखेड़ागंज निवासी दीप सैनी भी पहुंचे थे। आरोप है कि तरुण, उदित और दीप ने उससे मारपीट की। विरोध करने पर तरुण ने दोनाली बंदूक निकालकर उस पर फायर झोंक दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। तीनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आईटीआई पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार रात एक आरोपी तरुण गुज्जर को खोखराताल मंदिर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का दोनाली तमंचा बरामद हुआ। एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।