फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   फर्जी पुलिकर्मी बनकर छात्रावास संचालिका को दी धमकी

फर्जी पुलिकर्मी बनकर छात्रावास संचालिका को दी धमकी

Sat, 20 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
फर्जी पुलिकर्मी बनकर छात्रावास संचालिका को दी धमकी

विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में छात्रावास चलाने वाली महिला को क्षेत्र के युवक ने फोन पर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए जेल भेजने की धमकी दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जगतपुर स्थित बनवासी कन्या छात्रावास की संचालिका वर्षा घराटे ने आरोप लगाया कि 17 अक्तूबर की सुबह उनके पास एक युवक का फोन आया। उक्त युवक ने अपना नाम अमित बताते हुए कहा कि वह पुलिसकर्मी है। महिला के मुताबिक युवक ने कहा कि महिला आयोग की शिकायत पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। वर्षा ने इसे गलत बताया तो अमित ने उससे अभद्रता की। युवक ने कहा कि वह जेल नहीं जाना चाहती तो वह उसके बताए अधिवक्ता से बात कर मामले का निपटारा कर ले। थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि संचालिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed