फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बाइक सवार बच्चें पर झपटा तेंदुआ

बाइक सवार बच्चें पर झपटा तेंदुआ

Fri, 13 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बच्चें पर झपटा तेंदुआ
जसपुर में पिता के साथ बाइक से लौट रहे 10 वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने झपट्टा मारकर उसका पैर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान ने कार्रवाई के लिए एडीएम को पत्र दिया है। ग्राम खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी शाकिर हुसैन बृहस्पतिवार को अपनी बाइक पर अपने दस वर्षीय पुत्र अरबाज को बैठाकर जसपुर से घर लौट रहे थे। गांव के करीब अचानक खेत से निकलकर आए तेंदुए ने उसके बेटे अरबाज पर झपट्टा मार दिया। अरबाज के पैर पर नाखून के निशान बन गए। शाकिर ने बेटे अरबाज का निजी चिकित्सक से उपचार कराया। वारदात की सूचना ग्राम प्रधान नईम अहमद को दी गई। नईम अहमद ने बुधवार को जसपुर आए एडीएम प्रताप शाह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एडीएम ने डीएफओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खेड़ा जसपुर रोड पर तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed