फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   धर्मवीर हत्याकांड: अब पूर्व प्रधान समेत चार लोगों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

धर्मवीर हत्याकांड: अब पूर्व प्रधान समेत चार लोगों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
धर्मवीर हत्याकांड: अब पूर्व प्रधान समेत चार लोगों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

विज्ञापन
जसपुर में धर्मवीर हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस मृतक के परिजनों का पॉलिग्राफ टेस्ट कराने के बाद अब पूर्व प्रधान सहित चार लोगों का पॉलिग्राफ टेस्ट और कराएगी।

धर्मवीर हत्याकांड में पुलिस मृतक के परिजन, भारत सिंह, कपिल कुमार, मुकेश कुमार, महेश्वर, सोनिका और दामाद दीपक कुमार का पॉलिग्राफ टेस्ट करा चुकी है। इनकी रिपोर्ट पुलिस को 15 अप्रैल को प्राप्त हो गई थी। रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने 18 अप्रैल को मृतक के दामाद दीपक कुमार का भी पॉलिग्राफ टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट पुलिस को अभी प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों की रिपोर्ट से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची और हत्याकांड की गुत्थी सुलझ नहीं पाइग् है। इसलिए पुलिस अब पूर्व ग्राम प्रधान सहित अन्य तीन ग्रामीणों का पॉलिग्राफ टेस्ट कराएगी। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि ग्रामीण हत्याकांड के खुलासे में मदद नहीं कर रहे हैं। इसलिए अब पुलिस पूर्व ग्राम प्रधान सहित तीन अन्य ग्रामीणों का पॉलिग्राफ टेस्ट कराएगी। बता दें कि 23 जून 2018 की दोपहर को ग्राम अंगदपुर निवासी धर्मवीर (60) गांव के चौक पर ताश खेल रहा था। कुछ लोग उसे उठाकर गांव के बाहर ले गए और शाम को उसका शव ग्राम आसपुर के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला था। मृतक के पुत्र विशेष कुमार ने गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच में अब तक तीन जांच अधिकारी बदल चुके हैं। 250 से अधिक लोगों से पूछताछ और 600 से अधिक मोबाइलों की कॉल डिटेल भी निकाली गई लेकिन मामले का खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed