फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पुलिस ने गिरफ्तार किया आठ लाख गबन करने का आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार किया आठ लाख गबन करने का आरोपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया आठ लाख गबन करने का आरोपी
जसपुर। विद्युत वितरण खंड में आठ लाख का गबन करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि काशीपुर निवासी नितिन शर्मा विद्युत वितरण खंड कार्यालय में सहायक के पद पर तैनात था। आरोप है कि उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल जमा किए थे। इन बिलों की रकम को नितिन शर्मा ने विभागीय खातों में जमा नहीं कराया था। ईई अजीत यादव ने सितंबर माह में जांच करने के दौरान मामले को पकड़ा था। बैंक स्टेटमेंट व ऑन लाइन बिल का मिलान करने पर आठ लाख रुपये विभागीय खाते में कम पाए गए थे। जांच के बाद नितिन को निलंबित कर बाजपुर विद्युत खंड कार्यालय में संबद्ध कर दिया था। 18 अक्तूबर को एसडीओ पंकज कुमार ने आरोपी के खिलाफ धारा 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि नितिन शर्मा को काशीपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed