फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दिव्यांग से रुपये झपटकर भाग रहे उचक्के को दबोचा

दिव्यांग से रुपये झपटकर भाग रहे उचक्के को दबोचा

Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग से रुपये झपटकर भाग रहे उचक्के को दबोचा
काशीपुर। एक दिव्यांग की जेब से रुपये निकालकर भाग रहे उचक्के को राहगीरों ने दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शक्तिनगर कॉलोनी निवासी दिव्यांग त्रिलोचन सिंह पुत्र दीवान सिंह की पंत पार्क के निकट लबली बुक डिपो के नाम से दुकान है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे त्रिलोचन दुकान बंद कर पत्नी के साथ कार से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


महेशपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने एक युवक ने कार की खुली खिड़की में हाथ डालकर उनकी जेब में रखा सैमसंग का मोबाइल और करीब छह हजार रुपये की नकदी निकाल की। छीनाझपटी में मोबाइल कार में ही गिर गया, जबकि युवक जेब से निकाली गई नकदी लेकर भागने लगा। रुपयों के साथ उनका शिक्षा विभाग का परिचय पत्र भी था।
विज्ञापन


दिव्यांग त्रिलोचन ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। शोर सुनकर राहगीरों ने रुपये चोरी कर भाग रहे युवक को धर दबोचा। आरोपी मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी आलम शोएब बताया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से जेब से निकाली गई रकम बरामद कर ली है। पुलिस ने त्रिलोचन की तहरीर के आधार पर आरोपी शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed