{"_id":"596127884f1c1b0f468b46fe","slug":"51499539336-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल चोरी का खुलासा, एक चोर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चावल चोरी का खुलासा, एक चोर दबोचा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के ध्यानार्थ...
चावल चोरी का खुलासा, एक चोर दबोचा
31 बोरी चावल और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
दिनेशपुर। 25 जून की रात को कालीनगर में परचून विक्रेता के गोदाम से हुई चावल चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को पकड़ने के साथ चोरी का 31 बोरी चावल और घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया है। घटना को चार चोरों ने मिलकर अंजाम दिया था। सभी चोर यूपी के बरेली जिले के रिछा के निवासी हैं।
प्रभारी एसएचओ डीआर वर्मा ने बताया कि बीते 25 जून की रात को चोरों ने कालीनगर कस्बे के परचून विक्रेता नवदीप मिस्त्री के गोदाम के शटर का ताला तोड़ चोरों ने 35 कट्टे चावल चुरा लिए थे। घटना के खुलासे को पुलिस की दो टीमें गठित की गई थी। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर के सहयोग से मिली जानकारी के बाद पुलिस को सफलता मिल गई और चोर चिन्हित हो गये। शुक्रवार की रात को मुखबिर ने सूचना दी कि किच्छा के रास्ते चोर चोरी का चावल सितारगंज बेचने ले जा रहे है। पुलभट्ठा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी करके एक चोर और वाहन संख्या यूपी16एक्स 1122 और उसमें मौजूद 31 बोरी चावल को पकड़ लिया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन चोर भागने में सफल रहे। पकड़े गये चोर ने अपना नाम आमीर निवासी मोहल्ला मस्तान रिछा थाना देवरनियां जिला बरेली बताया। उसने बताया कि चोरी में उसी के गांव के सलीम, अज्जू और भूरा शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आमिर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाकी चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई ललित पांडे, सुनील बिष्ट, भूपेंद्र आर्य, संतोष कुमार आदि थे।
................................
फोटो-08आरडीपी13पी। दिनेशपुर पुलिस की हिरासत में चोरी का आरोपी और बरामद चावल।