{"_id":"5bc0f096bdec2269c41f3c6c","slug":"41539371158-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, सात पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, सात पर मुकदमा
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर की कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम ढकिया निवासी संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पड़ोसी राजकुमार और उसकी पत्नी सुमन रास्ते को लेकर रंजिश रखते हैं। मामले को लेकर न्यायालय में वाद भी चल रहा है। आरोप है कि बीते दिनों राजकुमार, उसकी पत्नी सुमन, बेटा रविंद्र गिरी, भाई सुभाष गिरी उसके भाई विरेंद्र के खेतों में जा रहे रास्ते को काटकर अपने खेतों में मिलाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर भाई विरेंद्र पर फावड़े से हमला कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के राजकुमार गिरी ने कहा कि उसकी पत्नी और बेटा खेत में कंबाइन से धान कटवा रहे थे। कंबाइन का एक टायर पड़ोस के खाली खेत में पड़ गया। इस पर मुन्नू चौधरी, वीरेंद्र चौधरी और मोहन ने उसकी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।