{"_id":"596bb8494f1c1b4c768b4685","slug":"41500231753-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार से अधिक की नगदी संग पकड़े गये जुआरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार से अधिक की नगदी संग पकड़े गये जुआरी
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे 50 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की। केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
शनिवार शाम थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के सुभाष पार्क के मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। एसओ एमपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर अटामांडा थाना भोजीपुरा जिला बरेली यूपी निवासी सुमित शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, मोहल्ला महाराजनगर थाना बदायूं निवासी राकेश सैनी पुत्र रामेश्वर सैनी और ग्राम, थाना भोट जिला रामपुर निवासी महेंद्र पुत्र शांति प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ ने बताया कि तलाशी लेने पर सुमित के पास से जुए के 18 हजार और राकेश तथा महेंद्र के पास से दो-दो हजार रुपये और फड़ से 16 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए। तीनों नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में रहकर जुए का कारोबार चला रहे थे। तीनों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।