{"_id":"5bf99d20bdec2241486fc3f5","slug":"31543085344-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोरियों का आईटीआई पुलिस अब तक नहीं कर सकी खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो चोरियों का आईटीआई पुलिस अब तक नहीं कर सकी खुलासा
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में हुई दो बड़ी चोरियों का आईटीआई थाना पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
बता दें कि वैशाली कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी बबीता जनपद रामपुर के ग्राम चौखंडी (दढ़ियाल) में शिक्षक हैं। बीती आठ नवंबर को उनके पिता प्रकाश चंद्र की मृत्यु होने पर वह परिवार सहित रामपुर के ग्राम सैंटाखेड़ा गए हुए थे। घर लौटने पर उनके घर के सारे कमरों के ताले टूटे हुए थे।
चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर 25 हजार नकदी और करीब 15 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं, इससे पूर्व चारों ने प्रकाश सिटी में एक बैटरी व्यवसाई के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
दोनों ही चोरियों का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में कई चोरों को उठाकर उनसे पूछताछ की गई। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। शीघ्र ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।