{"_id":"5b96bcc8867a557ed5716de8","slug":"31536605384-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी से खनन को लेकर भिड़े दो पक्ष, हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोसी नदी से खनन को लेकर भिड़े दो पक्ष, हुई मारपीट
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में कोसी नदी के नूरपुर गांव में खेत से खनन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर रेत से भरी डनलप के टायर पंक्चर कर दिए। एक पक्ष के लोग अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में समझौता होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
नूरपुर गांव के कोसी नदी क्षेत्र में जलप्रवाह से एक खेत का रेत दूसरे व्यक्ति के खेत में आ गया। दूसरा व्यक्ति अपने खेत में आया रेत भैंसा डनलप से लेकर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोसी काश्तकार मौके पर पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने फायरिंग कर डनलप का टायर पंक्चर कर दिया। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने फोन पर 100 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन