फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   महिलाओं के बीच जमकर चले जूते-चप्पल

महिलाओं के बीच जमकर चले जूते-चप्पल

Fri, 03 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के बीच जमकर चले जूते-चप्पल

विज्ञापन
रुद्रपुर में बस अड्डे के पास डीडी चौक पर टेंपो और मैजिक यूनियन के लोगों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर जूते-चप्पल चले। पुलिस ने चार महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया, जबकि एक आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, टेंपो यूनियन और मैजिक यूनियन के लोगों के बीच वाहनों के संचालन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर टेंपो यूनियन के अध्यक्ष विजय और मैजिक यूनियन की महिला अध्यक्ष के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अध्यक्षा के साथ आईं महिलाओं और टेंपो यूनियन अध्यक्ष की समर्थक महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर जूते-चप्पल चलने लगे। डीडी चौक चौराहे पर मारपीट से अफरातफरी मच गई। हाइवे के दोनों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाएं सरेआम हाइवे पर लड़ती रहीं। पुलिस टेंपो यूनियन अध्यक्ष को दबोचकर किनारे ले गई, जहां से वह मौका देखकर भाग गया। पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हल्द्वानी के लिए जाने वाले टाटा मैजिक वाहनों की यूनियन के अध्यक्ष की मौत हो चुकी है। उस यूनियन का कामकाज मृतक की पत्नी और भांजे देख रहे थे। लेकिन इसी बीच एक महिला टाटा मैजिक यूनियन की अध्यक्ष बन गई। इस कारण दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। टेंपो यूनियन अध्यक्ष विजय मृतक का भाई है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि हंगामा कर रही चार महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। टेंपो यूनियन अध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed